15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेना और तस्वीरें क्लिक करना देशभक्ति जाहिर करने का एक खूबसूरत तरीका है. सोशल मीडिया पर लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर भी करते हैं, लेकिन इस दौरान तिरंगा से जुड़े नियमों का ख्याल नहीं रखते. इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा से जुड़े नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है. आप भी 15 अगस्त पर तिरंगा के साथ फोटो लेने की सोच रहे हैं तो पहले इस लेख को जरूर पढ़ लेना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त पर तिरंगे के रंगों से सजाएं नाखून, मिनटों में बनाएं ये खूबसूरत नेल आर्ट

---विज्ञापन---

तिरंगे के साथ फोटो लेते समय न करें ये गलतियां | Tiranga Selfie Mistakes

तिरंगे को जमीन पर न रखें

फोटो खिंचवाने के लिए तिरंगे को जमीन, फर्श या ऐसी जगह पर न रखें जहां उसके गंदा होने या पैरों के नीचे आने का डर हो. ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा इजाजत के साथ रखना चाहिए, वरना परेशानी हो सकती है. 

तिरंगे को कपड़ों की तरह इस्तेमाल न करें

तिरंगे को शरीर पर लपेटकर पहनना, उसे ड्रेस या स्कार्फ की तरह इस्तेमाल करना सही नहीं है. फोटो के लिए तिरंगे को सिर्फ बैकग्राउंड या हाथ में पकड़े हुए लेना बेहतर है. इससे देश के लोगों को दिक्कत हो सकती है और तिरंगा का भी अपमान है. 

---विज्ञापन---

तिरंगे के साथ लापरवाही से पोज न दें

सेल्फी लेते समय तिरंगे को खींचना, मरोड़ना, जमीन पर गिराना या उसके साथ मजाकिया अंदाज में पोज देना उसकी गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है. तस्वीर लेते समय भी उसके सम्मान का ध्यान रखें. कई बार अनजाने में परेशानी पैदा हो सकती है. 

फटा या गंदा झंडा इस्तेमाल न करें

सेल्फी के लिए हमेशा साफ और सही तिरंगा इस्तेमाल करें. फटे, कटे या गंदे झंडे के साथ तस्वीर लेना ठीक नहीं माना जाता. इससे लोगों को लग सकता है कि यह अपने किया है और तिरंगे का अपमान करके खुश जाहिर कर रहे हैं. 

---विज्ञापन---

तिरंगे पर कुछ लिखें या डिजाइन न बनाएं

तिरंगे पर नाम, स्लोगन, शुभकामना संदेश या किसी तरह की लिखावट न करें. फोटो को अच्छा बनाने के लिए झंडे पर स्टिकर या अन्य चीजें लगाना भी सही नहीं है. आप जैसा है वैसे ही तिरंगा रखें, वरना आपको बहुत दिक्कत हो जाएगी. 

सेल्फी लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

तिरंगे के साथ फोटो लेते समय सबसे जरूरी है कि तस्वीर के चक्कर में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा से समझौता न हो. अगर आप 15 अगस्त पर तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे हैं तो उसे साफ-सुथरी और अच्छी तरह से फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डालें.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी

---विज्ञापन---