15 अगस्त पर तिरंगे के रंगों से सजाएं नाखून, मिनटों में बनाएं ये खूबसूरत नेल आर्ट

Tiranga Nail Art: अगर आप कपड़ों के अलावा नाखून को भी देश का प्याज में रंगना चाहती हैं तो यह नेल आर्ट कराना बेस्ट हो सकता है. आप तिरंगा स्टाइल अलग अलग तरीके से आर्ट करवा सकते हैं. 

Tiranga Nail Art

छोटे नाखूनों के लिए क्या करें? Image Credit- News24

विज्ञापन

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर तरफ देशभक्ति के रंग नजर आते हैं. कपड़ों और एक्सेसरीज के साथ अगर आप अपने लुक में भी तिरंगे का टच देना चाहती हैं तो ट्राई कलर नेल आर्ट एक आसान और खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है. केसरिया, सफेद और हरे रंग से कई सिंपल डिजाइन घर पर ही बनाए जा सकते हैं. डिजाइन आप कुछ भी सेलेक्ट कर सकते हैं. बस आपको ध्यान देना होगा कि यह आपके हाथ में अच्छे लगेंगे कि नहीं. कई बार डिजाइन बनने के बाद बेकार लगता है, जिसे देखकर पूरा मूड खराब हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Speech: 15 अगस्त पर बच्चे की स्पीच सबसे अलग बनानी है? याद करवा दें ये दमदार लाइनें

विज्ञापन

सिंपल ट्राई कलर स्ट्राइप्स

अगर आपको ज्यादा डिजाइनिंग नहीं आती तो यह सबसे आसान तरीका है. सबसे पहले नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट या न्यूड बेस कोट लगाएं. सूखने के बाद नाखून के एक हिस्से पर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की पतली स्ट्राइप बनाएं. आखिर में टॉप कोट लगाकर डिजाइन को सेट कर दें. 

तिरंगा फ्रेंच नेल्स

फ्रेंच नेल आर्ट पसंद है तो इस बार इसे देशभक्ति के रंगों के साथ ट्राई करें. नाखून के टिप पर पहले केसरिया रंग की पतली लाइन लगाएं और उसके नीचे सफेद व हरे रंग की लाइन बनाएं. छोटे नाखूनों पर भी यह डिजाइन काफी प्यारा लगेगा. 

एक-एक नाखून पर अलग रंग

बिना ज्यादा मेहनत के ट्राई कलर लुक चाहिए तो हर नाखून पर अलग रंग की नेल पॉलिश लगाएं. कुछ नाखूनों पर केसरिया, कुछ पर सफेद और बाकी पर हरा रंग लगाया जा सकता है. एक या दो नाखूनों पर छोटा-सा अशोक चक्र बनाकर लुक को और खास कर सकती हैं. ट्राई कलर को हर नाखून पर लगाने के बजाय अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

तिरंगा ओम्ब्रे लुक

अगर आप थोड़ा स्टाइलिश डिजाइन चाहती हैं तो ओम्ब्रे नेल आर्ट ट्राई करें. स्पंज की मदद से केसरिया, सफेद और हरे रंग को हल्के-हल्के ब्लेंड करें. इससे नाखूनों पर एक सॉफ्ट और खूबसूरत ट्राई कलर इफेक्ट आएगा. बाकी कुछ भी कराने से पहले एक बार करें और डाउट क्लीयर कर लें. 

डॉट्स वाली नेल आर्ट

ब्रश से डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है तो डॉटिंग टूल या टूथपिक का इस्तेमाल करें. सफेद बेस पर केसरिया और हरे रंग के छोटे-छोटे डॉट्स लगाएं. बीच में नीले रंग का छोटा सर्कल बनाकर अशोक चक्र जैसा इफेक्ट दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

छोटे नाखूनों के लिए क्या करें? 

इन डिजाइनों के लिए लंबे नाखून होना जरूरी नहीं है. छोटे और नेचुरल नाखूनों पर भी पतली ट्राई कलर स्ट्राइप्स, डॉट्स या मिनिमम डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है. अगर आप पहली बार नेल आर्ट कर रही हैं तो सिंपल स्ट्राइप्स या अलग-अलग रंगों वाला डिजाइन बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ