बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी

Mini Mawa Jalebi: त्यौहार का मौसम चल रहा है. ऐसे में कुछ न कुछ मीठा बनाया जाता है, लेकिन घर पर बनाने का अपना अलग मजा है. आप भी मिनी जलेबी घर पर तैयार कर सकते हैं. 

Mini Mawa Jalebi

मिनी मावा जलेबी रेसिपी. Image Credit- News24

सावन के महीने में मीठा खाने का मन हो तो मावा जलेबी एक बेहतरीन ऑप्शन है. बाहर से मिठाई खरीदने के बजाय आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. खास बात यह है कि मिनी मावा जलेबी बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती. बस आपको सही रेसिपी पता होना चाहिए और कुछ सामग्रियों की मदद से स्वादिष्ट जलेबी तैयार की जा सकती है. गरमा-गरम जलेबी को चाशनी में डुबोकर सर्व करें, इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा. इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी मावा जलेबी रेसिपी 

सामग्री

  • मावा- 1 कप
  • मैदा- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • दूध- जरूरत के अनुसार
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
  • घी या तेल- तलने के लिए
  • चाशनी के लिए
  • चीनी- 1 कप
  • पानी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • केसर- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • सबसे पहले मावे को अच्छी तरह मसल लें. इसमें मैदा और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मुलायम और गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत सख्त. 
  • एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्की पर पकाएं. चीनी घुलने के बाद इसे कुछ मिनट तक पकाएं, जब तक हल्की चिपचिपी चाशनी न बन जाए. इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल सकते हैं. 
  • तैयार बैटर को जलेबी बनाने वाली बोतल या पाइपिंग बैग में भरें. एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और हल्की आंच पर छोटी-छोटी जलेबियां बनाएं. इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. 
  • तली हुई गरमा-गरम जलेबियां तुरंत तैयार चाशनी में डालें. करीब 5 मिनट तक चाशनी में रहने दें, फिर निकालकर प्लेट में रखें. 
  • तेल या घी बहुत ज्यादा तेज गर्म न हो, वरना जलेबी बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएगी और अंदर से अच्छी तरह नहीं पक जाएगी.

इसे भी पढ़ें- हर बात पर होती है सास से अनबन? बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सीख बदल सकती हैं रिश्ता

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ