Power Bank In Flight Rules: आजकल सफर के दौरान लोग मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स के लिए पावर बैंक साथ रखना जरूरी समझते हैं. लेकिन हाल ही में IndiGo की एक फ्लाइट में हुए हादसे के बाद कई यात्रियों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या फ्लाइट में अब पावर बैंक ले जाना सुरक्षित है? दरअसल, हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही IndiGo फ्लाइट में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकाला गया. इस घटना ने एयर ट्रैवल के दौरान बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हवाई यात्रा में छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन जाती है, इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी रखें.
यह भी पढ़ें: Zomato वाले दीपिंदर गोयल दे रहे 100 Temple डिवाइस, जानिए क्या है ये अजीब चीज! कैसे
IndiGo फ्लाइट में क्या हुआ था?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 मई 2026 को IndiGo की फ्लाइट 6E 108 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद खड़ी थी, तभी एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में अचानक धुआं और आग जैसी स्थिति बन गई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने तुरंत विमान खाली कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान के अंदर धुआं दिखाई दिया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई. एयरलाइन ने साफ कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
क्या फ्लाइट में Power Bank ले जाना अलाउड है?
- DGCA के 2026 के नए नियमों के मुताबिक, यात्री Power Bank को सिर्फ हैंड बैगेज यानी केबिन बैग में ही रख सकते हैं.
- इसे चेक-इन लगेज में रखना पूरी तरह मना है. इसके अलावा उड़ान के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या दूसरे डिवाइस चार्ज करने की अनुमति भी नहीं है.
- नियमों के अनुसार, पावर बैंक और अतिरिक्त Lithium बैटरियों को ओवरहेड बिन में रखने की भी इजाजत नहीं है.
- आप केवल 160Wh से कम क्षमता वाला पावर बैंक ही ले जा सकते हैं.
- पावर बैंक में लिथियम बैटरी होती है, जो ज्यादा गर्म होने पर आग पकड़ सकती है.
सफर के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
- हमेशा अच्छी क्वालिटी और प्रमाणित पावर बैंक ही इस्तेमाल करें.
- फ्लाइट में Power Bank को सीट के पास रखें, ओवरहेड बिन में नहीं.
- बैटरी गर्म होने, धुआं निकलने या खराब गंध आने पर तुरंत क्रू को जानकारी दें.
- टूटे या डैमेज पावर बैंक का इस्तेमाल करने से बचें.
- एयरलाइन और DGCA के सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें.
यह भी पढ़ें: AC का फिल्टर कितने दिन में साफ करना चाहिए? 90% लोग करते हैं गलती
संबंधित खबरें
K.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
3 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
4 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
5 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
5 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
6 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines