AC का फिल्टर कितने दिन में साफ करना चाहिए? 90% लोग करते हैं गलती

क्या आपका AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा? इसकी वजह सिर्फ गैस नहीं, गंदा फिल्टर भी हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक समय पर फिल्टर साफ न करने से कूलिंग कम होती है, बिजली बिल बढ़ता है और AC ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ सकता है. जानिए कितने दिनों में करनी चाहिए फिल्टर की सफाई.

AC Filter
1 / 6

गर्मी शुरू होते ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. लेकिन कई लोग एक जरूरी चीज पर ध्यान नहीं देते, वो है AC का फिल्टर. यही छोटा सा पार्ट तय करता है कि आपका AC सही कूलिंग देगा या नहीं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्टर की सफाई को लेकर ज्यादातर लोग गलती कर बैठते हैं, जिसका असर सीधे कूलिंग और बिजली बिल पर पड़ता है.

विज्ञापन

फिल्टर गंदा हुआ तो कूलिंग होगी कम

फिल्टर गंदा हुआ तो कूलिंग होगी कम2 / 6

अगर AC का फिल्टर लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए, तो उसमें धूल और गंदगी जमा होने लगती है. इससे हवा का फ्लो कम हो जाता है और AC ठीक से ठंडी हवा नहीं दे पाता. कई बार लोग तापमान 20°C तक सेट कर देते हैं, फिर भी कमरे में कूलिंग महसूस नहीं होती.

विज्ञापन

बढ़ सकता है बिजली का बिल

बढ़ सकता है बिजली का बिल3 / 6

गंदा फिल्टर सिर्फ कूलिंग ही नहीं घटाता, बल्कि AC के कंप्रेशर पर भी ज्यादा दबाव डालता है. जब मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तो बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि फिल्टर की नियमित सफाई बिजली बिल को कंट्रोल रखने में मदद करती है.

ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का भी खतरा

ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का भी खतरा4 / 6

गर्मी के मौसम में AC ब्लास्ट की खबरें भी सामने आती रहती हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गंदा फिल्टर इसकी एक वजह बन सकता है. फिल्टर में जमी धूल हवा के रास्ते को रोकती है, जिससे मशीन ओवरहीट होने लगती है. लगातार दबाव बढ़ने पर बड़ी खराबी का खतरा भी पैदा हो सकता है.

विज्ञापन

कितने दिनों में करनी चाहिए सफाई?

कितने दिनों में करनी चाहिए सफाई?5 / 6

अगर आप रोजाना 5 से 7 घंटे AC चलाते हैं, तो लगभग 6 से 8 सप्ताह में फिल्टर साफ करना बेहतर माना जाता है. वहीं, अगर AC हर दिन 10 से 12 घंटे चलता है, तो 3 से 4 सप्ताह में सफाई कर लेनी चाहिए.

धूल ज्यादा हो तो जल्दी करें सफाई

धूल ज्यादा हो तो जल्दी करें सफाई6 / 6

जिन घरों में धूल ज्यादा आती है या खिड़कियां अक्सर खुली रहती हैं, वहां फिल्टर जल्दी गंदा हो सकता है. ऐसे में तय समय का इंतजार करने के बजाय जरूरत पड़ने पर फिल्टर की जल्दी सफाई कर लेना बेहतर रहता है. इससे AC की कूलिंग और परफॉर्मेंस दोनों सही बनी रहती हैं. (All Photo-AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन