IRCTC Current Booking: त्योहारों के नजदीक आते ही ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना काफी चुनौती वाला काम हो जाता है। लोगों को इस दौरान टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, समय-समय पर रेलवे टिकट बुकिंग में नए बदलाव करता है, ताकि सर्विस के और बेहतर किया जा सके। टिकट से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक IRCTC के करंट टिकट सिस्टम से सुलझाया जा सकता है। जिससे यात्रियों को चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म टिकट मिल जाएगा। जानिए यह कैसे काम करता है और कहां से टिकट बुक की जा सकती है?
करंट टिकट बुकिंग?
रेलवे में अलग-अलग सुविधाओं के लिए कई ऐप लाए गए हैं, जिनके जरिए यात्रियों की यात्रा आसान होती है। भारतीय रेलवे का IRCTC ऐप भी यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें यात्रियों को एक साथ ही कई सुविधाएं मिल जाती हैं। कई बार भीड़ के चलते तत्काल टिकट भी नहीं मिल पाता है, ऐसी स्थिति में आपको करंट टिकट बुकिंग सिस्टम के बारे में पता होना चाहिए। इसकी सुविधा IRCTC ऐप में मिल जाती है। यहां पर यात्रियों को यात्रा चार्ट तैयार होने के बाद भी कंफर्म टिकट दिया सकता है।
ये भी पढ़ें: Google Maps देगा टोल टैक्स बचाने का मौका, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
30 मिनट पहले तक मिलेगा टिकट
कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है, तो उसके लिए IRCTC का करंट टिकट सिस्टम काफी का साबित हो सकता है। दरअसल, यह सिस्टम यात्रियों को चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट देता है। IRCTC के मुताबिक, करंट बुकिंग का मतलब चार्ट बनने के बाद बाकी खाली जगह के लिए टिकट बुक करना है। आमतौर पर ट्रेन का चार्ट उस ट्रेन के चलने के करीब 4 घंटे पहले बना दिया जाता है। मगर चार्ट के बनने के साढ़े 3 घंटे बाद तक करंट टिकट बुक की जा सकती है। आपको बता दें कि इसमें भी टिकट तभी मिल सकता है जह कोई बर्थ खाली होगी।
कैसे करें बुकिंग?
बुकिंग के लिए IRCTC के ऐप में जाएं, वहां पर डेस्टिनेशन फिल करें। यात्जारा से जुड़ी सभी नकारी देने के बाद उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी। इसमें अपने पसंद का कम्पार्टमेंट भी चुन सकते हैं। इसके बाद टिकट CURR_AVBL खुलकर सामने आ जाएगा, लेकिन यह ऑप्शन तभी आएगा, जब कोई करंट टिकट बाकी होगा। यहीं से पेमेंट करके आप टिकट बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card का लाभ कैसे उठाएं लोग? जानें कैसे करें अप्लाई?
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
1 day agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
15 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
15 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
15 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
18 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
19 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
20 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
20 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines