Kisan Credit Card का लाभ कैसे उठाएं लोग? जानें कैसे करें अप्लाई?

Kisan Credit Card: नवीनतम सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों के तहत राशि मार्च 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपये से दोगुनी होकर दिसंबर 2024 में 10.05 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

Kisan Credit Card

Kisan Credit Card: भारतीय सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिसमें उनको आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा भी लेकर आई है। जिसके जरिए किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशकों जैसी जरूरी चीजें खरीदने के लिए मदद की जाती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, किसान क्रेडिट कार्ड खातों के तहत राशि मार्च 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर, दिसंबर 2024 में 10.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जानिए इसका लाभ ले सकते हैं?

विज्ञापन

10.05 लाख करोड़ तक पहुंची राशि

ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड खातों के तहत आने वाली राशि मार्च 2014 में 4.26 लाख करोड़ थी, जो अब दोगुनी से ज्यादा हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2024 में यह राशि 10.05 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि इससे कृषि में ऋण उपलब्धता और गैर-संस्थागत लोन डिपेंडेंसी कम हुई है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस बार केंद्रीय कृषि बजट में 6 गुना बढ़ोतरी की गई है। जो 2013-14 में 21,933.50 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,27,290 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड?

यह कार्ड उन किसानों के लिए लाया गया है, जो मछली पालन, पशुपालन या खेती से जुड़ा कोई बिजनेस करने की इच्छा रखते हैं। इनको इस किसान क्रेडिट कार्ड से लोन मिल सकता है। यह एक तरह से शॉर्ट टर्म लोन होगा, जिसे किसानों को सस्ते ब्याज दर पर पैसा दिया जाता है। इसमें लगभग 2 फीसदी से 4 फीसदी तक ब्याज दर हो सकती है। इन पैसों के जरिए आप अपने काम के लिए जरूरी सामना खरीद सकते हैं।

कैसे अप्लाई करें क्रेडिट कार्ड?

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसी नजदीकी बैंक ब्रांच जा सकते हैं। जहां पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म लें। इसके बाद फॉर्म के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे, जिसमें एड्रेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट और आईडी-प्रूफ, उनको अटैच कर दें। फॉर्म को सही तरह से भरने के बाद बैंक में ही जमा कर दें। जिसके बाद फॉर्म के वेरीफाई होने के बाद क्रेडिट कार्ड दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ