Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Google Maps: अगर आप नियमित तौर पर हाईवे या एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं और आपको टोल टैक्स देना पड़ता है तो यह खबर आपके काम की है। आप गूगल मैप्स की मदद से टोल टैक्स बचा सकते हैं। गूगल मैप्स की मदद से आपको ऐसे रूट का पता लगेगा, जहां से गुजरने पर आपको किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं देना होगा। हाईवे और एक्सप्रेसवे से गुजरना हर कोई पसंद करता है, लेकिन टोल टैक्स कोई नहीं देना चाहता। भारत में हाईवे पर टोल टैक्स बेहद आम बात है, लंबे सफर के दौरान आपको एक नहीं, कई-कई टोल प्लाजा पार करने होते हैं, ऐसे में टोल टैक्स के नाम पर भारी भरकम राशि लग जाती है।
यह भी पढ़ें – Stock Market Crash: क्या वाकई सरकार की यह ‘गलती’ है बाजार की बर्बादी का कारण?
अगर आप इससे बचना चाह रहे हैं तो आपको कुछ स्टेप्स यूज करने हैं। इसके बाद आप गूगल की खास सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। गूगल मैप्स में टोल टैक्स बचाने के लिए एक खास फीचर इंस्टॉल किया गया है। अगर आप इसके जरिए किसी लोकेशन पर जाने के लिए रास्ता सर्च करते हैं तो आपको एक रूट दिखेगा। इस रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा के बारे में आप विस्तार से जानकारी ले सकेंगे। आप टोल टैक्स से बचने के लिए आगे कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
गूगल मैप्स आपको ऐसा रास्ते को दिखाएगा, जिस पर आपको किसी प्रकार को कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा। इस रास्ते पर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा। खास बात यह है कि टोल टैक्स को बचाने के चक्कर में आपको ज्यादा दूरी का सफर तय करना पड़ सकता है, जिसमें समय की भी अधिक खपत होगी।
यह भी पढ़ें:Nifty को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी, अभी आ सकती है इतने अंकों की गिरावट
न्यूज 24 पर पढ़ें नॉलेज, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।