Flight Ticket Discount: लाखों लोग रोजाना फ्लाइट से सफर करते हैं, इससे समय की भी बचत होती है और आरामदायक भी होती है। वैसे तो फ्लाइट का सफर लंबी दूरी को तय करने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ लोग समय की बचत के लिए भी हवाई जहाज का सफर करना पसंद करते हैं। हालांकि फ्लाइट का किराया बस और ट्रेन की अपेक्षा ज्यादा होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसमें छूट भी मिलती है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन-कौन लोग हैं जिन्हें हवाई यात्रा के टिकट में छूट मिलती है।
सीनियर सिटीजन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सीनियर सिटीजन का जिन्हें फ्लाइट के किराए में छूट मिलती है। रेलवे की ही तरह एयरलाइंस कंपनी भी वृद्ध लोगों को किराए में छूट देती है। हालांकि इसमें हर एयर लाइन कंपनी की अलग पॉलिसी होती है जैसे एयर इंडिया 25% तक छूट देती है। इंडिगो द्वारा 6% तक की छूट देती है और एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा एयर भी छूट देती है लेकिन वो निश्चित नहीं है और समय के साथ बदलती रहती है।
यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद कहां है मोनालिसा? वायरल गर्ल के फैंस टेंशन में
डिफेंस पर्सनल
अगली बारी है डिफेंस पर्सनल की जिन्हें फ्लाइट के किराए में काफी छूट मिलती है। अगर डिफेंस पर्सनल को इंडिगो एयरलाइंस से घरेलू उड़ान की टिकट लेनी हो तो उन्हें 50% तक की छूट दिए जाने का प्रावधान है। इंडिगो के अलावा और फ्लाइट्स में भी उन्हें अच्छी छूट मिलती है जो समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं।
स्टूडेंट्स को भी मिलती है रियायत
सीनियर सिटीजन और डिफेंस पर्सनल के अलावा स्टूडेंट्स को भी फ्लाइट के किराए में छूट दी जाती है। उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट में छूट का प्रावधान है। ध्यान देने वाली बात ये है कि किराए में दी जाने वाली छूट को समय-समय पर बदला जाता है। इसके लिए उनके पास दस्तावेजों का होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में कितना सामान फ्री ले जाना अलाउड? यात्रीगण जान लें इंडियन रेलवे के नियम
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
21 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
5 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
17 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
19 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
19 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
19 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
22 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines