Benefits of Aadhar Card: आज के समय में आधार कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय की डिजिटल पहचान बन चुका है। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग, मोबाइल सिम, टैक्स रिटर्न और पासपोर्ट तक, हर जगह आधार की जरूरत होती है। यही वजह है कि इसे देश का सबसे भरोसेमंद डॉक्यूमेंट माना जाता है।
1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग में जरूरी होगा आधार
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब 1 अक्टूबर से IRCTC पर ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य होगा। इससे फर्जी बुकिंग और टिकट ब्लैकिंग जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी। अब जो भी यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे, उन्हें आधार से अपने अकाउंट को लिंक करना होगा।
PAN और इनकम टैक्स से लिंकिंग
सरकार ने आधार को PAN कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। इससे टैक्स चोरी और फर्जी PAN कार्ड की समस्या लगभग खत्म हो गई है। ITR फाइल करने के बाद अब मैन्युअल वेरिफिकेशन की ज़रूरत नहीं पड़ती। सिर्फ आधार OTP से ही टैक्स रिटर्न तुरंत वेरिफाई हो जाता है और प्रोसेस भी जल्दी होता है।
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp से सीधे डाउनलोड करें आधार कार्ड, ये है आसान तरीका
सब्सिडी सीधे अकाउंट में (DBT)
आधार कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है। गैस सब्सिडी, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति या राशन – अब सब्सिडी सीधे मिलती है, जिससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। इसे ही Direct Benefit Transfer (DBT) कहा जाता है।
एड्रेस प्रूफ के रूप में आधार
पहले एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, बिजली बिल या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अलग-अलग दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब आधार कार्ड हर जगह एड्रेस प्रूफ के तौर पर मान्य है। पासपोर्ट बनवाना हो, गैस कनेक्शन लेना हो या बच्चे का स्कूल/कॉलेज में एडमिशन कराना हो आधार कार्ड काफी है। इसमें मौजूद QR कोड और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन इसे और भी सुरक्षित बनाते हैं।
e-KYC से झटपट वेरिफिकेशन
आधार कार्ड की वजह से बैंक अकाउंट खोलना, मोबाइल सिम लेना या म्यूचुअल फंड में निवेश करना अब बहुत आसान हो गया है। e-KYC (Electronic Know Your Customer) प्रोसेस से केवल कुछ मिनटों में आपकी पहचान वेरिफाई हो जाती है। बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में यह प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है, जिससे लोगों का समय और झंझट दोनों बचते हैं।
ये भी पढ़ें- अब घर बैठे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, जानें कब करवाना होगा अपडेट?
हर जगह काम आने वाला आधार
कुल मिलाकर, आधार कार्ड आज सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि आपकी डिजिटल पहचान और सुरक्षा की गारंटी है। इसकी मदद से सरकारी योजनाओं का फायदा सीधा मिलता है, टैक्स प्रक्रिया आसान हो जाती है और हर जगह आपकी पहचान बिना किसी परेशानी के कन्फर्म हो जाती है।
संबंधित खबरें
आम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 hrs agoसह्याद्रि के जंगल कटे तो तमिलनाडु की बारिश प्रभावित हो सकती है
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 days agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
7 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
18 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines