Baal Aadhar: अब घर बैठे बनेगा बच्चों का कार्ड, जानें कब करवाना होगा अपडेट?

बाल आधार कार्ड (Baal Aadhaar) बच्चों के लिए नीले रंग का आधार कार्ड है। जानें कैसे ये इसे घर बैठे बनवाया जा सकता है और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है और क्यों 5 व 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी है।

Baal Aadhar

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

BAAL AADHAR: भारत में अब छोटे बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने खासतौर पर बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड (Baal Aadhaar) की सुविधा शुरू की है। यह कार्ड नीले रंग (Blue Colour) का होता है और इसके जरिए बच्चों की पहचान और सरकारी योजनाओं तक पहुंचना बेहद आसान हो जाता है।

उम्र की कोई सीमा नहीं

बाल आधार कार्ड के लिए किसी न्यूनतम उम्र की शर्त नहीं रखी गई है। यानी, नवजात शिशु का भी आधार बन सकता है। खास बात यह है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आई-स्कैन) नहीं लिया जाता, बल्कि सिर्फ बच्चे की फोटो खींची जाती है। इसके बाद इसे माता-पिता के आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाता है।

विज्ञापन

घर बैठे अपॉइंटमेंट की सुविधा

अब बच्चों का आधार बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। पैरेन्ट्स UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। My Aadhaar सेक्शन में शहर और नजदीकी सेवा केंद्र चुनने के बाद मोबाइल नंबर डालना होता है। OTP से वेरिफिकेशन के बाद अपॉइंटमेंट कन्फर्म हो जाता है और अधिकारी घर आकर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कर करते हैं।

ये हैं जरूरी डॉक्टूमेंट

बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और माता या पिता का आधार कार्ड जरूरी है। केंद्र या घर पर वेरिफिकेशन के दौरान पैरेंट्स का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाता है और बच्चे की फोटो खींची जाती है। एनरोलमेंट पूरा होने के बाद 60 से 90 दिनों के भीतर नीले रंग का आधार कार्ड घर भेज दिया जाता है।

विज्ञापन

बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी

बच्चे के बड़े होने के साथ उसकी पहचान भी बदलती है। इसलिए UIDAI ने नियम बनाया है कि जब बच्चा 5 साल और 15 साल का हो, तो उसके बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। ऐसा करने से आधार भविष्य में भी वैलिड बना रहता है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई दिक्कत नहीं होती। अगर समय पर अपडेट न कराया जाए, तो आधार अस्थायी रूप से डिक्टिवेट भी हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ