उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने कुल 15012 शिक्षक पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में होने जा रही इस बंपर भर्ती से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का बेहतरीन मौका मिलेगा.
आइए जानते हैं कि कौन-कौन से पदों पर भर्ती निकली है, आवेदन की तारीखें क्या हैं और आपको इसके लिए क्या-क्या करना होगा.
किन-किन पदों पर निकली है भर्ती?
आयोग ने कुल 15012 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है:
- सहायक अध्यापक (शहरी – बेसिक शिक्षा): 11,508 पद
- प्रवक्ता संवर्ग (PGT – माध्यमिक शिक्षा): 2,607 पद
- सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी): 897 पद
जरूरी तारीखें: कब से शुरू होंगे फॉर्म?
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन तारीखों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें:
सहायक अध्यापक (Primary & Urban) – विज्ञापन संख्या 05/2026:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 16 सितंबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 15 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार (Correction) की आखिरी तारीख: 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीख: 3 और 4 दिसंबर 2026
प्रवक्ता संवर्ग (PGT) – विज्ञापन संख्या 06/2026:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 18 सितंबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2026
SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में निकले 207 ऑफिसर पद! जानें योग्यता, फीस और अप्लाई करने का तरीका
फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीख: 15 और 16 दिसंबर 2026
आवेदन करने से पहले OTR है जरूरी
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है. इसका मतलब है कि फॉर्म भरने से पहले आपको आयोग की वेबसाइट पर अपना OTR पूरा करना होगा, तभी आप इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे.
कहां और कैसे करें अप्लाई?
आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं. फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता (Eligibility) से जुड़े दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. आयोग ने साफ किया है कि योग्यता से जुड़ा कोई भी व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा, इसलिए पूरी जानकारी वेबसाइट पर ही देखें.
संबंधित खबरें
SSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 hrs agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
2 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
9 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
15 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
17 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
19 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
19 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines