Teacher Recruitment 2023: 12 हजार से अधिक पदों पर निकली शिक्षकों भर्तियां, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेश, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

Teacher Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

Teacher Recruitment 2023
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12489 स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीजी व्यापम की आधिकारिक साइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने नोटिफिकेशन शेयर करते हुए लिखा है कि स्कूल शिक्षा विभाग 12 हजार 489 शिक्षकों की भर्ती करेगा। 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन छह मई से शुरू होगा और व्यापमं भर्ती परीक्षा लेगा।
युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला
📍12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विज्ञापन
📍6,285 सहायक शिक्षक 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याता के पदों पर होगी भर्तियां
📍6 मई से होगा ऑनलाइन आवेदन
📍व्यापम लेगा भर्ती परीक्षा… pic.twitter.com/1Sck2Da5JX
— Dr. Premsai Singh (@Drpremsaisingh) May 4, 2023
आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट के साथ ही डीएड व बीएड पास होना आवश्यक है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: