---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: आरपीएससी ग्रेड 2 वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही ग्रेड 2 वरिष्ठ शिक्षक भर्ती की प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म […]

---विज्ञापन---

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही ग्रेड 2 वरिष्ठ शिक्षक भर्ती की प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 21, 22, 23, 24, 26 और 27 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। पेपर के आधार पर परीक्षा 2 या 2.5 घंटे की अवधि की होगी। पहली शिफ्ट शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे या 9 से 11:30 बजे तक होगी और दोपहर की पाली के सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

---विज्ञापन---

आरपीएससी ग्रेड 2 वरिष्ठ शिक्षक प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड टैब खोलें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।

BSEB Exam Calendar 2023: बिहार बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर किए जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। आरपीएससी ने कहा कि परीक्षा से 30 मिनट पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
  • पहचान के लिए, उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड को परीक्षा स्थल पर लाना होगा। अगर उनके पास आधार कार्ड नहीं है तो विशेष परिस्थितियों में वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्रों पर भी विचार किया जाएगा।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 15, 2022 11:53 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola