Jobs Vacancy: देश की अर्थव्यवस्था और नौकरी के मोर्चे पर अच्छी खबर है। आने वाले कुछ सालों में 9 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। हालांकि, ये नौकरियां गिग इकोनॉमी का हिस्सा होंगी। यानी बतौर गिग वर्कर्स पैसा कमाने के ढेरों मौके मिलने वाले हैं। बीते कुछ सालों, खासकर कोरोना के बाद से गिग इकोनॉमी तेजी से फलफूल रही है। देश की अर्थव्यवस्था में भी इसका योगदान बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले सालों में गिग इकोनॉमी 17% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR)से बढ़कर 455 अरब डॉलर पहुंच सकती है। इससे देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 1.25% बढ़ोतरी की संभावना है।
ई-कॉमर्स की बड़ी हिस्सेदारी
गिग इकॉनमी ने अब तक बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा की हैं। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी ई-कॉमर्स की है, यहां 1.6 करोड़ से अधिक नौकरियां मिली हैं। Zomato और Swiggy जैसी फूड डिलीवरी कंपनियां भी गिग वर्कर्स की कमाई का बड़ा साधन हैं। आजकल लोगों को सबकुछ घर बैठे चाहिए। इस वजह से ब्लिंकिट जैसे क्विक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म बढ़ रहे हैं। अब अमेजन भी इस स्पेस में एंट्री ले रहा है।
कंपनी ‘Tez’ ब्रांड के तहत भारत में 10 मिनट में सामान की डिलीवरी करेगी। आने वाले समय में कई दूसरी कंपनियों के भी इस सेक्टर में दाखिल होने की संभावना है। ऐसे में जहां आम उपभोक्ता के लिए नए विकल्प मौजूद होंगे, वहीं गिग वर्कर्स को नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे।
मिलेंगी कई सुविधाएं
‘फोरम फॉर प्रोग्रेसिव गिग वर्कर्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिग इकोनॉमी भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इससे नई नौकरियां भी उत्पन्न होंगी। साथ ही इससे आय असमानताओं को कम करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा सकेगा। बता दें कि गिग इकॉनमी के बढ़ते दायरे का अहसास सरकार को भी है और इसलिए वो गिग वर्कर्स के लिए कुछ करना चाहती है।
सरकार ने इन वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और वेलफेयर बेनिफिट्स उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्रेमवर्क बनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। केंद्र की तैयारी इन कर्मचारियों को जीवन, दिव्यांगता कवर, दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य लाभ जैसी कई सुविधाएं देने पर है। इसका मतलब है कि गिग इकोनॉमी का हिस्सा बनने वाले कर्मचारियों का आने वाला समय अच्छा रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से पूछा-नियमों में अचानक बदलाव क्यों किया?
कौन होते हैं Gig Workers?
गिग इकोनॉमी की बात करें, तो यह एक ऐसा लेबर मार्केट है जहां कर्मचारी शॉर्ट टर्म और फ्रीलांस कार्य व्यवस्था के तहत कंपनियों से जुड़ते हैं। ये स्थायी नहीं बल्कि गैर-स्थायी कर्मचारी होते हैं। कंपनियां इन कर्मचारियों को काम के आधार पर भुगतान करती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो गिग वर्कर्स स्वतंत्र रूप से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट फर्म कर्मचारी, कॉल पर काम के लिए उपलब्ध कर्मचारी होते हैं।
गिग वर्कर्स और कंपनी के बीच एक समझौता होता है। इस समझौता के तहत कर्मचारी को कंपनी के कॉल पर काम करना होता है और इसके बदले उसे निर्धारित रकम का भुगतान किया जाता है। Zomato और Swiggy के साथ-साथ ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों के लिए आज के समय में गिग वर्कर्स बेहद महत्वपूर्ण हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines