---विज्ञापन---

11558 पद, 35000 सैलरी, रेलवे ने निकली बंपर वैकेंसी; जानें कब से करें आवेदन और क्या रहेगी क्वालिफिकेशन?

Sarkari Naukari Notification: इंडियन रेलवे में 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास और ग्रेजुएट आवेदन कर पाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन आ गया है। इसमें आवेदन करने की तारीख समेत कई जानकारियां दी गई हैं।

---विज्ञापन---

RRB Recruitment 2024 Details: रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भर्ती का नोटिफिकेशन रिलीज हो गया है। 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। 12वीं पास और ग्रेजुएट अप्लाई कर सकेंगे। ऑनलाइन एप्लिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर मिलेगा।

रेलवे की ओर से अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्दी ही ऑफिशियली रिक्रूटमेंट का विज्ञापन भी जारी हो जाएगा। स्टेशन मास्टर, TC, ट्रेन क्लर्क और जूनियर क्लर्क आदि नॉन-टेक्निकल पद भरे जाने हैं। 12वीं पास युवाओं के लिए 3445 पद खाली हैं। ग्रेजुएट कर चुके नौजवान 8113 पदों के लिए आवेदन करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उम्र और शैक्षणिक योग्यता

शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। आवेदक को टाइपिंग आनी चाहिए और उसे कंप्यूटर ऑपरेट करना आना चाहिए। ऑनलाइन वर्किंग की आवेदक को अच्छी जानकारी होनी चाहिए। 12वीं पास आवेदन की उम्र 18 से 30 साल और ग्रेजुएट आवेदक की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए।

सैलरी, फीस, सेलेक्शन प्रोसेस

नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं पास आवेदक को सेलेक्शन होने पर 19900 से 21700 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। ग्रेजुएट आवेदक को 29200 से 35400 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। वहीं पद के अनुसार अलग-अलग वेतन होगा। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी आवेदक को 500 रुपये फीस देनी होगी। OBC, EWS, SCST, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये होगा। सेलेक्शन के लिए 2 लेवल पर ऑनलाइन एग्जाम होगा। एग्जाम में पास होने वाले टाइपिंग और एप्टीट्यूड टेस्ट देंगे। इसे क्लीयर करने वालों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। इसमें पास होने वाले आवेदकों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

---विज्ञापन---

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन?

  • रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर ‘ऑनलाइन अप्लाई करें’ लिंक पर टैप करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म को पूरा भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • दोनों प्रोसेस पूरे करने के बाद पेमेंट सबमिट करें।
  • पेमेंट होने के बाद सबमिट बटन पर टैप करें।
  • फॉर्म सबमिट होते ही इसका प्रिंट या PDF सव कर लें।

First published on: Sep 06, 2024 09:36 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola