IIT Patna Recruitment 2023: आईआईटी पटना ने जूनियर इंजीनियर समेत पदों पर निकली वैकेंसी, इस तरह से करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

IIT Patna Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

IIT Patna Recruitment 2023
IIT Patna Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (IIT Patna) ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्य उम्मीदवार IIT पटना की आधिकारिक साइट iitp.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 109 पदों को भरेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 अप्रैल को शुरू हुई थी और 15 मई, 2023 को समाप्त होगी। योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।
और पढ़िए – UPSC CMS 2023 Exam: यूपीएससी ने मेडिकल विभाग में निकाली बंपर भर्तियां, यहां जानें क्या है प्रोसेस?
जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन पत्र में दी गई गड़बड़ी के चलते आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। ऑनलाइन आवेदन करने पर अगर अभ्यर्थी को कोई समस्या होती है तो वे Staff_rect@iitp.ac.in पर लिख सकते हैं।
उम्मीदवारों को पूरी जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक आवेदित पदों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: