UPSC CMS 2023 Exam: यूपीएससी ने मेडिकल विभाग में निकाली बंपर भर्तियां, यहां जानें क्या है प्रोसेस?
Edited By Niharika Gupta

UPSC CMS 2023 Exam Registration
Edited By Niharika Gupta

UPSC CMS 2023 Exam Registration
UPSC CMS 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2023 के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र जारी किया। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से 1200 से ज्यादा रिक्तियां भरी जाएंगी. इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 09 मई 2023 शाम 06 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। सीएमएस की परीक्षा देशभर के 41 केंद्रों पर होगी।
उम्मीदवार का एमबीबीएस का फाइनल एग्जाम और प्रैक्टिकल एग्जाम पास होना चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 01 अगस्त 2023 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड के लिए 35 वर्ष से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट होगी। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। जबकि अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: