Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

नौकरी

GUJCET 2023 Answer Key: गुजरात कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविशनल आंसर-की जारी, इस तरह से आपत्ति कराएं दर्ज

Gujarat GUJCET 2023 Answer Key: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 अप्रैल, 2023 को गुजरात GUJCET 2023 आंसर-की जारी की है। जो उम्मीदवार गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या GUJCET 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे GSEB की आधिकारिक साइट gseb.org के माध्यम से प्रोविशनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।---विज्ञापन--- आपत्ति दर्ज […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: Apr 14, 2023 12:53
CUET UG 2023
CUET UG 2023

Gujarat GUJCET 2023 Answer Key: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 अप्रैल, 2023 को गुजरात GUJCET 2023 आंसर-की जारी की है।

जो उम्मीदवार गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या GUJCET 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे GSEB की आधिकारिक साइट gseb.org के माध्यम से प्रोविशनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

आपत्ति दर्ज करने की फीस

आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति विंडो भी खोल दी गई है। उम्मीदवार जो आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 18 अप्रैल, 2023 तक ऐसा कर सकते हैं। आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों को प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क के रूप में ₹500/- के साथ gujcetkey@gmail.com पर भेजना होगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान एसबीआई बैंक में ही करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से चेक डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

---विज्ञापन---

Gujarat GUJCET 2023 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • GSEB की आधिकारिक साइट gseb.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध गुजरात जीयूजेसीईटी 2023 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की चेक कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

GUJCET 2023 का आयोजन 3 अप्रैल, 2023 को एक शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

First published on: Apr 14, 2023 12:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.