आर्मी-एयरफोर्स और नेवी में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी, Agniveer भर्ती में हो सकता बड़ा बदलाव

Agniveer Recruitment

Agniveer Recruitment

Agniveer Recruitment Rules Update: भारतीय सेना, एयरफोर्स और नेवी में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर भर्ती में जल्दी ही बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर यह बदलाव हो गया तो करीब 50 फीसदी युवाओं के पक्के होने का रास्ता साफ हो जाएगा। अग्निवीर भर्ती के तहत तीनों सेनाओं में अभी पहला बैच ही आया है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अगली भर्ती से पहले सरकार भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 4 साल के लिए तीनों सेवाओं में भर्ती होते जवान

भर्ती के मौजूदा नियमों के मुताबिक, अभी सेना में शामिल होने वाले करीब 25 फीसदी युवाओं को ट्रेनिंग के बाद पक्का कर दिया जाता है, लेकिन नया नियम लागू हुआ तो इस प्रतिशतता को बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित स्कीम को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। वहीं बदलाव करने का मकसद युवाओं को ट्रेनिंग के बाद लंबे समय तक रोकना है। अभी 4 साल के लिए भर्ती किया जाता है। ट्रेनिंग में एक डेढ़ साल लग जाता।

विज्ञापन

टेक्निकल काम सिखाकर लंबे समय तक रोकना मकसद

ट्रेनिंग के बाद जब वे काम सीख जाते तो रिटायरमेंट का समय हो जाता है। इसके बाद फिर नए आने वाले बैच के साथ यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस तरह बैच वाइज सिस्टम चलता और ट्रेनिंग में ही 4 साल का समय पूरा हो जाता। एयरफोर्स और नेवी में ज्यादातर टेक्निकल काम होते। ऐसे में युवाओं को उन तकनीकी कामों को सिखाने के बाद आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में रोककर रखने के लिए बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ