SBI Recruitment: स्टेट बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 2 हजार पदों पर भर्ती निकली, करीब 60 हजार सैलरी

SBI Recruitment 2023 Notification: देश के युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। प्रोबेशनरी ऑफिसर के करीब 2 हजार पदों पर भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन करने के लिए सिर्फ 3 दिन बचे हैं। 27 सितंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं।मेरिट पर होगा सेलेक्शनभर्ती […]

---विज्ञापन---

SBI Recruitment 2023 Notification: देश के युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। प्रोबेशनरी ऑफिसर के करीब 2 हजार पदों पर भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन करने के लिए सिर्फ 3 दिन बचे हैं। 27 सितंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं।

मेरिट पर होगा सेलेक्शन

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन फेज-2 मुख्य परीक्षा और फेज-3 साक्षात्कार और ग्रुप प्रैक्टिस में मिले अंकों के आधार पर होगा। वेतनमान 36000-1490/7-46430-1740/2-49910-1990/7-63840 स्केल होगा। 41,960 रुपये सैलरी के साथ प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) का पद मिलेगा।

भर्ती के लिए योग्यता

SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में पढ़ रहे नौजवान भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2023 तक ग्रेजुएट पूरा होने का सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जनरल/EWS/OBC कैटेगरी के आवेदकों को 750 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। SC/ST/PWD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

First published on: Sep 24, 2023 06:22 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें