---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

10वीं पास के ल‍िए बैंक और रेलवे में बंपर नौकरी, जानें Apply करने की अंतिम तारीख

Railways and Bank Jobs : दसवीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है, रेलवे और बैंक की तरफ आवेदन मांगे गए हैं ।

---विज्ञापन---

Railways and Bank Jobs:  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दसवीं पास युवाओं के लिए रेलवे और बैंक में वैकेंसी निकली है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे और सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से दसवीं पास लोगों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रेलवे में जबलपुर तो वही सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मुंबई में कर्मचारियों की भर्ती हो रही है।

मुंबई में सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को सफाईकर्मियों की जरूरत है, इस पोस्ट को सब स्टाफ कहा जाता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर को 2023 को शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 484 पदों के लिए नौकरी निकली है।

---विज्ञापन---

सेंट्रल बैंक इंडिया में सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस जॉब की लोकेशन मुंबई है। अनुभवी उम्मीदवार भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ड्राइवर बना 44 करोड़ का माल‍िक, दुबई में भारतीय नागर‍िक की क‍िस्‍मत का खुला ताला

वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में वेस्ट सेंट्रल रेलवे की तरफ से अपरेंटिस पद पर भर्ती निकली हुई है। इस पर आवेदन करके लिए लिए उम्मीदवारों का कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है। इस पद के अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : AIR INDIA और MAKE MY ट्रिप पर भड़कीं अभिनेत्री, कहा- इनसे बचकर रहना; क्या है पूरा मामला

वेस्ट सेंट्रल रेलवे के अपरेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए https://nitplrrc.com/RRC_JBP_ACT2023/ पर जा सकते हैं या सीधे वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। अपरेंटिस पद के लिए 3015 वैकेंसी की जानकारी दी गई है। 14 जनवरी आवेदन की अंतिम तारीख है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola