हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सिंगापुर दौरे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान GIC के सीईओ लिम चो किआट से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक गलियारों, डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने राज्य की नीतिगत स्थिरता और निवेश-अनुकूल वातावरण को रेखांकित किया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर सरकार के निवेश निगम GIC के सीईओ लिम चो किआट और उनकी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और दीर्घकालिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता और विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, जिससे विदेशी निवेशकों को सुरक्षा और स्थिरता मिलती है.

सीएम योगी ने जीआईसी को उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गलियारों, डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है और वैश्विक निवेशकों के साथ मजबूत साझेदारी के लिए तैयार है.

विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को बताया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर है और सड़क, एक्सप्रेसवे व अन्य कनेक्टिविटी सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं. उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स हब जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. राज्य सरकार उद्योगों को सरल और पारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है, जिससे कारोबार करना आसान हो सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola