विधायक ने वोटर, वोटर ने विधायक को जड़े थप्पड़, वोटिंग के दौरान वायरल हुआ वीडियो

MLA Voter Fight Andhra Pradesh Guntur: लोकसभा चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इलाके के विधायक पर मतदाता ने थप्पड़ बरसा दिए हैं।

andhra pradesh mla fight election 2024

andhra pradesh mla fight election 2024

Andhra Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। आंध्र प्रदेश एक पोलिंग बूथ पर विधायक और वोटर के बीच में मारपीट हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?

दरअसल ये मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थिति तेनाली इलाके का है। लोकसभा चुनाव के बीच में आंध्र प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में तेनाली के एक पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने की कतार में खड़े थे। इसी दौरान YSRCP पार्टी के विधायक शिवकुमार भी वोट देने पहुंचे। मगर उन्होंने लाइन में लगना मुनासिब नहीं समझा। बस फिर क्या था कतार में खड़े एक मतदाता ने विधायक साहब को टोंका और विधायक का पारा सांतवे आसमान पर चढ़ गया।

विधायक और वोटर का थप्पड़ कांड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक शिवकुमार वोटर की तरफ चिल्लाते हुए आगे बढ़ते हैं और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि वोटर भी शांत नहीं बैठता और बदले में वो भी विधायक को करारा तमाचा लगा देता है। इसी दौरान दोनों में झड़प शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को एक के बाद एक लगातार कई चांटे लगा दिए। विधायक महोदय को लड़ता देखकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी मतदाता पर टूट पड़े और उसपर खूब चांटे बरसाए। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024

बता दें कि आंध्र प्रदेश में पिछली बार 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे और जगनमोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में सीएम जगनमोहन रेड्डी का कार्यकाल 11 जून 2024 को पूरा हो रहा है। लिहाजा लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं। इसी चुनाव के दौरान गुंटूर में सिटिंग एमएलए और वोटर के बीच मारपीट देखने को मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ