महाराष्ट्र की जेलों को क्यों मिलीं वॉशिंग मशीन? कैदियों के लिए प्रशासन को लेना पड़ा बड़ा फैसला

Washing Machines For Inmates in Maharashtra : महाराष्ट्र के पुणे में स्थित येरवडा सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए वॉशिंग मशीन लगाई गई हैं। राज्य की बाकी जेलों में भी ऐसा ही होने वाला है।

Prison Room

Representative Image (Pixabay)

Yerwada Central Prison Pune Became First Jail In Maharashtra To Have Washing Machines For Inmates : महाराष्ट्र की जेल इस समय क्षमता से अधिक कैदियों की समस्या से जूझ रही हैं। इसकी वजह से कैदियों के बीच त्वचा संबंधी बीमारियां भी फैल रही हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए महाराष्ट्र राज्य कारावास विभाग ने पहली बार जेलों में वॉशिंग मशीन लगाने का कदम उठाया है।

विज्ञापन

पुणे की येरवडा जेल ऐसा करने वाली राज्य की पहली जेल बन गई है जहां कैदियों के लिए वॉशिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा सभी जेलों की ओर से 193 वॉशिंग मशीन का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। एक्सपेरिमेंट के तौर पर येरवडा सेंट्रल जेल में शुक्रवार को 9 वॉशिंग मशीनों की शुरुआत की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में जरूरत के अनुसार सभी जेलों में वॉशिंग मशीन की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

क्षमता 2753 कैदियों की, बंद हैं 6610

येरवडा केंद्रीय जेल की कुल क्षमता 2753 कैदियों की है। इनमें 2536 पुरुष और 226 महिला कैदी एक समय में जेल में रखे जा सकते हैं। लेकिन वर्तमान समय में इस जेल में 6610 कैदी बंद हैं। इनमें से 6324 पुरुष और 286 महिला कैदी हैं। इनमें से 5572 कैदी न्यायिक हिरासत में हैं और 972 कैदियों को दोषी करार दिया जा चुका है। वहीं, 66 लोग महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधि निवारण कानून के तहत गिरफ्तार किए गए अपराधी हैं।

जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदियों की ज्यादा संख्या के मामले में प्रदेश की सभी जेलों का हाल एक जैसा ही है। इसके चलते कैदियों के बीच त्वचा संबंधी बीमारियों में तेजी देखने को मिली थी। इससे बचने के लिए उनके कपड़ों और बिस्तर को सही तरीके से साफ करने की जरूरत है। इससे पहले नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल शुरू हुआ था, उसी तर्ज पर महाराष्ट्र में ऐसा करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ