ED Raids: फिर से बंगाल में एक्टिव हुई ED, ममता के इन मंत्रियों के घर मारा छापा

ED Raids on Mamta Ministers: पश्चिम बंगाल सीएम ममता के मंत्रियों के घर और बाकी ठिकानों पर ED की टीम शुक्रवार की सुबह ही पहुंच गई, इन जगहों पर अभी भी छापेमारी जारी है।

ED Raids on CM Mamata's Ministers

बंगाल सरकार के मंत्रियों के घर ED की रेड

ED Raids on Mamta Ministers  (अमर देव पासवान): पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी हुई है। बंगाल में नगर पालिका नौकरी घोटाले को लेकर ED ने राज्य सरकार के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस और मंत्री तापस रॉय के आवास पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के कई ठिकानों पर भी ED की रेड पड़ी हुई। जानकारी के अनुसार, ED ने कोलकाता और उसके कुछ बाहरी इलाकों में एकसाथ छापेमारी की है, जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे से चल रही है जांच

इन सभी ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे ED की टीम रेड मारने पहुंची। ED की टीम ने वार्ड नंबर 19 अंतर्गत खलिसाकोटा गांव, नंबर 3 स्थित सुबोध के घर पहुंची जहां पिछले 3 घंटे से ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन

हमले के बाद क्या हुआ

बता दें कि, ED अधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले के बाद जांच एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ बैठक की, मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हौसला देते हुए डरने के लिए मना किया और निडर होकर जांच करने के लिए कहा।

जांच के लिए रणनीति

सूत्रों के मुताबिक ED के कार्यवाहक निदेशक ने अधिकारियों से NIA के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा था। ताकि शाहजहां शेख के सीमा पार बांग्लादेश के संबंधों की जांच की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने CRPF बलों के साथ भी एक बैठक की, जिसमें उन्होंने छापेमारी के दौरान CRPF की तैनाती को लेकर योजना बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों पर भी फोकस किया जाए, जिससे जांच में परेशान करने वाली महिलाओं को हटाया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ