हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला आरक्षण बिल: सोनिया गांधी होंगी कांग्रेस की मुख्य वक्ता, लिस्ट में इन महिला सांसदों का नाम शामिल

विज्ञापन
Women Reservation Bill Sonia Gandhi to be main Congress speaker

Women Reservation Bill Sonia Gandhi To Be Main Congress Speaker: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के लिए पार्टी की मुख्य वक्ता होंगी। बिल पर सुबह 11 बजे से चर्चा शुरू होगी। ये करीब 7 घंटे तक चलेगी। वक्ताओं में स्मृति ईरानी, दीया कुमारी, महुआ मोइत्रा, भारती पवार, अपराजिता सारंगी, सुनीता दुग्गल और निर्मला सीतारमण का भी नाम शामिल है। महिला आरक्षण विधेयक का उद्देश्य महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित करना है। मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नए संसद भवन में लोकसभा की पहली बैठक में इसे पेश किया।

पीएम मोदी ने किया सर्वसम्मति से पारित कराने का आग्रह 

संशोधन पेश करते हुए मेघवाल ने कहा कि कानून लागू होने के बाद 543 सदस्यीय लोकसभा में महिला सदस्यों की संख्या वर्तमान में 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी। विधेयक में कहा गया है कि आरक्षण 15 साल की अवधि तक जारी रहेगा। वहीं एससी/एसटी के लिए आरक्षित सीटों में महिलाओं के लिए भी एक तिहाई कोटा होगा। इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक की वकालत करते हुए कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह विधेयक एक कानून बन जाए। उन्होंने विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने के लिए संसद के दोनों सदनों के सांसदों से आग्रह किया।

कांग्रेस ने कहा चुनावी जुमला

हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक को चुनावी जुमला और महिलाओं की उम्मीदों के साथ बहुत बड़ा धोखा करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने अभी तक 2021 की जनगणना नहीं कराई है। यह उसके बाद ही लागू होगा। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि एनडीए का महिला आरक्षण जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही लागू होगा। विपक्ष को चौंकाते हुए सरकार ने पिछले महीने संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। इस फैसले की घोषणा संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की। संसद का विशेष सत्र शुक्रवार को समाप्त होगा।

विज्ञापन

(http://www.tntechoracle.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola