भारत से शांति की गुहार लगाने के कुछ ही घंटों में पलटा पाकिस्तान, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात

शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ

विज्ञापन

इस्लामाबाद: भारत से शांति की गुहार लगाने के कुछ ही घंटों में पाकिस्तान ने फिर अपने तेवर दिखाए हैं। मंगलवार को पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। पीएमओ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत के साथ बातचीत तभी संभव है जब भारत 5 अगस्त 2019 की अपनी अवैध कार्रवाई (प्रस्ताव) को वापस लेगा। बता दें 5 अगस्त 2019 को भारत ने जम्मू कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 को निरस्त करने और राज्य का विभाजन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था।

Advertisment

आगे पाकिस्तान पीएमओ ने अपने बयान में कहा, भारत द्वारा इस कदम को वापस लिए बिना बातचीत संभव नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट कर कहा गया पीएम शहबाज शहरीफ के अल अरबिया टीवी को दिए इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा है।

विज्ञापन

ट्वीट में आगे कहा गया कि “प्रधानमंत्री ने लगातार कहा है कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय मुद्दों को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से हल करना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि भारत सरकार की 5 अगस्त 2019 के प्रस्ताव को वापस लेने के बाद ही बातचीत हो सकती है। भारत जब तक इस प्रस्ताव को रद्द नहीं करेगा, तब तक बातचीत संभव नहीं है.”।

विज्ञापन

बता दें इससे पहले अल अरबिया टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी देश हैं और दोनों को एक दूसरे के साथ ही रहना है। उन्होंने कहा था कि “यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और तरक्की करें या एक-दूसरे से झगड़ कर अपना समय और संसाधन को बर्बाद करें। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं और इसने लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही लाई है। हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं। मैं पीएम मोदी को संदेश देना चाहता हूं कि हम गरीबी को कम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ