Nepal Plane Crash: विमान दुर्घटना में मारे गए UP के मृतकों के परिजन पहुंचे नेपाल, शिनाख्त के लिए होगा DNA टेस्ट

Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash: विमान दुर्घटना में मारे गए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के चार युवकों के परिजन सोमवार को अवशेषों की पहचान करने के लिए नेपाल रवाना हो गए। हादसे के शिकार अनिल राजभर के पिता रामदरश ने बताया कि जिला प्रशासन हमें नेपाल ले जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि रविवार को पोखरा में एयरपोर्ट पर उतरते समय पांच भारतीयों सहित 72 लोगों को ले जा रहा यति एयरलाइंस यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Nepal Plane Crash) हो गया था। हादसे में विमान सवार सभी लोग मारे गए थे। इससे पहले येति एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स सोमवार को नेपाल सेना ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंप दिया।

विज्ञापन

अब तक 70 शव बरामद

दुर्घटना के बाद नेपाल सेना ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर भी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को सौंप दिया। दुर्घटनास्थल से अब तक कुल 70 शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल के कास्की के सहायक मुख्य जिला अधिकारी अनिल कुमार शाही ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जिन यात्रियों की पहचान हो गई है, उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

शाही ने बताया कि विशेषज्ञों का एक दल भी मौके पर पहुंच गया है। शवों को जल्द ही उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों, विदेशियों और कुछ अन्य लोगों की पहचान होनी बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ