हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाताल से भी खोज लाएंगे…', घर पर नहीं मिले पवन खेड़ा तो भड़के CM हिमंता बिस्वा सरमा

विवाद की शुरुआत रविवार को हुई जब पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन-तीन पासपोर्ट हैं और उन्होंने विदेशी संपत्तियों की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाई है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई आरोप लगाए थे. इसके बाद असम पुलिस मंगलवार को कांग्रेस नेता के घर दिल्ली पहुंच गईं. हालांकि, खेड़ा वहां नहीं मिले, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन पर तीखा हमला बोला है. बता दें, असम में 9 अप्रैल को विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे.

‘पाताल से भी निकाल लाएंगे’

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि पवन खेड़ा कहीं भी छिप जाएं, असम पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी. सीएम ने कहा, ‘क्या आप असम पुलिस को नहीं जानते? पाताल से भी खोज कर ले आएगी. पवन खेड़ा कहां छिपे हैं? यह असम की धरती है. वह आखिर खुद को समझते क्या हैं? पाताल में भी छुप गए तो हम उठा के ले आएंगे.’

यह भी पढ़ें : CM सरमा को चुनौती देने वालीं कौन हैं कुंकी चौधरी? असम की सबसे युवा कैंडीडेट

विज्ञापन

सरमा ने दावा किया कि खेड़ा कल तक गिरफ्तारी की चुनौती दे रहे थे, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वह हैदराबाद भाग गए.

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत रविवार को हुई जब पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन-तीन पासपोर्ट हैं और उन्होंने विदेशी संपत्तियों की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाई है.

विज्ञापन

इस पर पलटवार करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस उनकी पत्नी के खिलाफ ‘निराधार’ और ‘दुर्भावनापूर्ण’ आरोप लगाने के लिए पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मिली फर्जी जानकारी का इस्तेमाल कर रही है.उन्होंने इसे चुनाव प्रभावित करने की साजिश और एक दंडनीय अपराध बताया है.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल के बहाने क्या 5 राज्यों के चुनाव में ‘आधी आबादी’ को साधने के लिए BJP ने चला दांव?

विज्ञापन

पुलिस को मिली ‘आपत्तिजनक सामग्री’

दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे DCP देबोजित नाथ ने बताया कि तलाशी के दौरान घर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, हालांकि जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अभी डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola