West Bengal: बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ करने की फिराक में थे 7 तस्कर, BSF ने एक को किया ढेर
Edited By Bhola Sharma

मृतक की शिनाख्त अरिफुल मंडल उर्फ आर्य, पुत्र- अफजुद्दीन मंडल, गांव- शामकुर, जिला- झेनदाह, बांग्लादेश के रूप में हुई।
Edited By Bhola Sharma

मृतक की शिनाख्त अरिफुल मंडल उर्फ आर्य, पुत्र- अफजुद्दीन मंडल, गांव- शामकुर, जिला- झेनदाह, बांग्लादेश के रूप में हुई।
West Bengal: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार की रात बॉर्डर पर बांग्लादेश के 6-7 तस्करों ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। इस पर BSF के 8 बटालियन के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में BSF ने एक तस्कर को मार गिराया है। बाकी तस्कर बांग्लादेश की तरफ पश्चिम बंगाल (West Bengal) भाग गए। मौके से धारदार हथियार बरामद हुआ है।
सेक्टर कृष्णानगर के अंतर्गत सीमा चौकी पखिउरा के आसपास केले के घने खेत हैं। मंगलवार की रात करीब पौने 10 बजे 6-7 तस्करों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। जवानों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, घेराबंदी की गई। लेकिन तस्करों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
जवानों ने पंप एक्शन गन से गैर घातक गोले बारूद दागे। इस पर तस्कर बांग्लादेश की ओर भाग निकले। वहीं जब बुधवार सुबह इलाके की तलाशी ली गई तब भारतीय क्षेत्र के अंदर अंतरराष्ट्रीय सीमा कुएं से लगभग 400 मीटर दूर सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका है कि मृतक उन्हीं तस्करों में से एक था। मौके से धारदार हथियार (दाह) भी बरामद हुआ है।
मृतक की शिनाख्त अरिफुल मंडल उर्फ आर्य, पुत्र- अफजुद्दीन मंडल, गांव- शामकुर, जिला- झेनदाह, बांग्लादेश के रूप में हुई। वह पूर्व में सीमा पर तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। शव को आगे की कार्रवाई के लिए थाना हंसखली को सौंप दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: