पत्नी की चाकू से हत्या कर पूरी रात लाश के बगल बैठा रहा डॉक्टर, सुबह थाने में किया सरेंडर

West Bengal Murder, Crime News

West Bengal Murder

West Bengal Murder: पश्चिम बंगाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो वह पूरी रात लाश के पास बैठा रहा। सुबह होने पर वह अपने कमरे से बाहर आया और हत्या की बात भाई-पिता को बताई। इसके बाद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पहले तो पुलिसवालों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। जब टीम घर पहुंची तो खून से लथपथ लाश देखकर दंग रह गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की है। बागदा के हेलेंचा पंचायत के मांडवाघाटा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय डॉक्टर अरिंदम सरकारी डॉक्टर हैं। वे एसएसकेएम अस्पताल में नौकरी करते हैं। अरिंदम पीजी में एमडी के स्टूडेंट्स भी हैं। अरिंदम की शादी दो साल पहले नीलगंज की रत्नातामा डे (25) से हुई थी। आठ महीने से रत्ना और अरिंदम अलग-अलग रह रहे थे। रत्ना अपने मायके चली गई थी। शनिवार रात अरिंदम उसे वापस लाए थे।

विज्ञापन

राजी-खुशी साथ खाना खाया

शनिवार की रात अरिंदम ने खाना खाने की बात कहकर मकान के ऊपरी मंजिल पर चले गए। सुबह अरिंदम नीचे आए और परिवार को बताया कि उन्होंने रत्ना के गले पर चाकू चला दिया। इसके बाद डॉक्टर अरिंदम पुलिस स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जब पुलिस उसके घर गई तो उसे रत्नातामा का शव खून से लथपथ मिला।

रत्नातामा होम्योपैथिक डॉक्टर थी। रत्ना के पिता राजीब कुमार डे ने अपने दामाद डॉक्टर अरिंदम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सामने आई हत्या की ये वजह

डॉक्टर अरिंदम ने रत्ना की हत्या क्यों की? इस सवाल पर पुलिस अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की। हमें अब तक जो पता चला है वह यह है कि दंपति ज्यादातर अलग-अलग रहते थे। उनके बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ