Weather Update Today: कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा, जानें कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

Weather Update Today: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 10 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की है। पढ़ें यह रिपोर्ट…

weather update today

Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Update Today, Cold wave in North West India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड के रहने की संभावना जताई है। आइएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पंजाब के कई हिस्सों में, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए बहुत घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता 50 से कम रही। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, त्रिपुरा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय कुछ घंटों तक घना कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन

केरल और तमिलनाडु में भारी वर्षा

आइएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा देखी गई। हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति देखी गई। दिल्ली के कुछ इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आज से आठ जनवरी के दौरान रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सात जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में होगा घना कोहरा

आइएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छह से 10 जनवरी के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में सात और आठ जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में छह और सात जनवरी को कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति और आठ जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

तमिलनाडु में होगी बारिश

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आज कोल्ड डे स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सात जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु में सात जनवरी को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ