15 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी; राजस्थान में चुनावी मौसम ढला तो कुदरत ने दिखाया रंग

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने कम वायु दाव के चलते भारत के आधे से ज्यादा हिस्से में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

Weather update, cold weather, where will it rain, rain in UP, Delhi pollution, cold in Delhi

बारिश और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। (File Photo)

IMD Alert For Rain and Hail Storm in several States, नई दिल्ली: राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के पांच राज्यों में इन दिनों चुनावी मौसम ढलते सूरज की तरह नजर आ रहा है तो इसी के साथ अब कुदरत ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम वायु दबाव के धीरे-धीरे उत्तर की तरफ बढ़ रहे होने के कारण और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में आने वाले तीन दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली समेत कई राज्यों होगी हल्की बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है कि 28 नवंबर तक राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। बूंदाबांदी के साथ एक ओर ठंड में बढ़ोतरी होगी, वहीं लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर को गुजरात में तो 26 से 28 नवंबर तक मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है। इसी के साथ अगले 24 घंटे में उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में और दक्षिणी राजस्थान में भी बूंदाबांदी हो सकती है। दरअसल, इसके पीछे की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी में कम वायु दाब बना और यह उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। इसी का असर है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने लग गई हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

राजस्थान और महाराष्ट्र के कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान से होकर गुजर रहा है, यह बाड़मेर,जालौर, सिरोही ज़िले में येलो अलर्ट, जहां मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का कारक बन सकता है। तामपान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन

उधर, मौसम की जानकारी रखती वेबसाइट स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप 27 नवंबर को केरल, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में कुछ जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इससे पहले मुंबई और आसपास मध्यम बारिश हो भी चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ