---विज्ञापन---

अलर्ट! भीषण आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, 5 राज्यों में बारिश, 10 राज्यों में कोहरा, पढ़ें IMD का अपडेट?

Weather Forecast: दिल्ली में स्मॉग के चलते ठंड नहीं है, लेकिन 10 राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है। वहीं 5 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम खराब होगा। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

IMD Latest Weather Update: नवबंर का महीना आधा खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक दिल्ली-NCR में ठंड का नाम नहीं है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो गई है। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी दिल्ली में गर्माहट का अहसास है। सुबह-शाम स्मॉग के कारण उमस रहती है। दिन में धूप निकलने से गर्मी होती है। हल्का कोहरा भी असरदायक नहीं है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 15 नवंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा और तापमान गिरेगा, लेकिन राजधानी के हालात तो कुछ और ही बयां कर रहे हैं, जबकि वैश्चिक मौसम विज्ञान संगठन ने इस बार दिल्ली में ला नीना के प्रभाव सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि 17 नवंबर तक देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 नवंबर के बीच पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा। बीते दिन घने कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर और हिमाचल में जीरो विजिबिलिटी रही। पंजाब के पश्चिम जोन में अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सुबह-शाम हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं झारखंड में अगले 4 दिन आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 नवंबर को सुबह कोहरे या धुंध के आसार हैं। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 नवंबर तक इस मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। बिहार में भी मौसम इसी तरह शुष्क बना हुआ है।

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके प्रभाव से उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर तमिलनाडु और श्रीनगर की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पश्चिम मध्य खाड़ी तक बनी हुई है, जो उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से दूर बंगाल तक फैली हुई है। 14 नवंबर 2024 से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

---विज्ञापन---

इसलिए केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी, कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी संभावना है। 12 और 15 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में बारिश होगी। 12-17 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 13 से 17 नवंबर के बीच केरल और माहे में बारिश होगी। 12 और 13 को रायलसीमा, 13 और 14 को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और 12-14 नवंबर के दौरान यनम में बादल बरसेंगे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

बीते दिन जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से मौसम ने करवट बदली। आज सुबह किश्तवाड़ में और कल गुरेज वैली और गुलमर्ग के ऊंचे इलाकों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने आज भी कश्मीर घाटी में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5℃ ऊपर बना हुआ है। झारखंड और दक्षिण पश्चिम राजस्थान, उत्तरी गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 2-3℃ ऊपर है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Nov 12, 2024 07:12 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola