---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के लोग करेंगे नया काम शुरू, मकर राशि के लिए खुलेंगे नए मार्ग; जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 09 March 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का आज का राशिफल बताया है, साथ ही ये भी जानकारी दी है कि उनका आने वाला समय कैसा रहेगा और वो कौन से उपाय अपना सकते हैं? आइए 9 मार्च 2024 का राशिफल दिन और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 09 March 2024: हिन्दू धर्म के अनुसार कुल 12 राशियां हैं और सभी अपनी खासियत के लिए जानी जाती हैं। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और उन्हें किन बताओ का खास ध्यान रखना है, आइए इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए आज के राशिफल से जानते हैं।

मेष राशि

कार्यस्थल पर सफलता और घर पर आनंद का अनुभव करेंगे। निजी जीवन की कठिनाइयों का समाधान होगा। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाएं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

घर और कार्यस्थल पर चीजों का निर्णय इच्छा अनुरूप जाकर लेंगे। संबंधों में सुधार आएगा। गरीब व्यक्ति को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मदद मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

अंतर मन में चल रहे द्वंद मां को परेशान करेंगे। परिस्थितियों का आकलन करें और तभी निर्णय लेकर आगे बढ़े। गाड़ी धीमे चलाएं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें।

सिंह राशि

अभी परिस्थितियां अशांत हैं इसलिए कुछ अवधि के लिए उनसे दूरी बना लें। सकारात्मक व लचीला रवैया अपनाए। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में गुड़ लगा दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य अर्जित करेंगे। जटिल परिस्थितियों का सामना करेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को हरा चारा खिला दें।

तुला राशि

व्यावसायिक मामलों में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके सहकर्मी में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी छोटी बच्ची को खाना खिला दें और उसको वस्त्र उपहार में दें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरी ऊर्जा में उत्साह के साथ पूरा करेंगे। व्यावसायिक जीवन के कार्यों में गति आएगी। परिवार के लोगों का और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि 

अतीत के पीछे भागना छोड़कर वर्तमान में भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें तो जीवन ठीक होगा। लोगों की कटु प्रतिक्रियाओं का सामना करें तो दृष्टिकोण एक नया आयाम विकसित करेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

किसी नए कार्य का उत्तरदायित्व मिलेगा और उसमें आपकी रचनात्मक दृष्टि प्रदर्शित होगी। भविष्य के लिए नए मार्ग खुलेंगे और सकारात्मक दिशा में आप आगे बढ़ेंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन कर दें।

कुंभ राशि

जटिल व्यावसायिक व निजी परिस्थितियों से आप बाहर निकल आएंगे। आपका हिम्मत और आपकी साहस आपको सफलता प्रदान करेंगे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

पारिवारिक कलह से दूर रहे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। निजी संबंधों की प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी। निवास या नौकरी में परिवर्तन संभव है। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगा करके खिला दें।

First published on: Mar 09, 2024 05:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola