हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Forecast: पहाड़ों पर तेज होगी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश; आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा। सुबह कोहरा देखने को नहीं मिला। आईएमडी के अनुसार आने वाले दो दिनों में मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। देश के कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। इस रिपोर्ट में जानिए आपके यहां मौसम कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन

IMD Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में तापमान्य सामान्य रहा। देश के तटीय इलाकों में भी मध्यम बारिश हुई। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे।

आईएमडी के अनुसार रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के साथ तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में बिजली गरजने के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। 26 और 27 फरवरी को मराठवाड़ में तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन्हीं दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में और 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

मध्य भारत में बारिश और ओले

मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को तेज बिजली गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना है। आईएमडी ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी बारिश और बर्फबारी तेज होने का अनुमान जताया है। केरल में आज मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रविवार की सुबह कोहरा देखने को नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, किस दिन से मिलेगा लाभ?

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने पहली बार चुनाव जीतने का Video किया शेयर

ये भी पढ़ें: जर्मनी में भी लीगल हुआ गांजा, संसद से मिल गई अनुमति

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें