---विज्ञापन---

देश angle-right

7th Pay Commission: Good News…4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, किस दिन से मिलेगा लाभ?

7th-pay commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। जानकारी के अनुसार बढ़ने के बाद यह 46% से बढ़कर 50% तक हो जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ने से करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और तकरीबन 67.95 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा।

---विज्ञापन---

7th-pay commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। अगले माह मार्च में होली से पहले उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ सकता है। बढ़ने के बाद यह 46% से बढ़कर 50% तक हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च में सरकार इसकी घोषणा करने की तैयारी में है। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। यहां बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया गया था।

48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा

महंगाई भत्ता बढ़ने से करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और तकरीबन 67.95 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। जानकारों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई साल में दो बार बढ़ाया जाता है। दरअसल, महंगाई बढ़ने के चलते सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता दिया जाता है। जिससे वह अपने लाइफ स्टाइल को मेंटेन रखें।

---विज्ञापन---

बेसिक सैलरी के हिसाब से तय होता है

जानकारी के अनुसार देश की महंगाई के हिसाब से हर छह माह में इसकी गणना की जाती है। कर्मचारियों के बेसिक सैलरी के हिसाब से यह तय होता है। बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद उसमें महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। मसलन अगर किसी की बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर 11 हजार रुपए हुए, अब अगर महंगाई भत्ते को 50% रखें तो यह 5,500 रुपए हुआ।

ये भी पढ़ें: Google को नोटिस जारी करने की तैयारी में केंद्र सरकार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या है वर्चुअल ऑटोप्सी? दिल्ली एम्स में शुरू हुआ सेंटर 

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2024 11:01 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola