---विज्ञापन---

देश angle-right

अगले 24 घंटे में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Today Weather: एनसीआर में अलग-अलग समय 04 से 08 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों में तेज बारिश होगी, मौसम विभाग ने शुक्रवार देर शाम उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और आस-पास के दक्षिणी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां कराईकल और महाबलीपुरम में बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘फेंगल’ पहुंचने वाला है।

मौमस विभाग के अनुसार 29 नवंबर को फेंगल की स्पीड 55 से 85 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच बदल रही। अनुमान है कि 30 नवंबर को ये 55 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहेगा। ऐसे में लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली-हरियाणा ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 90 दिन बंद रहेगी ये EMU

---विज्ञापन---

एनसीआर में 2 दिसंबर तक साफ रहेगा आसमान

दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 08 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। चक्रवात फेंगल के कारण अगले कुछ दिन बाद एनसीआर में तड़के और देर शाम ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आसमान साफ रहेगा।

कोहरा और स्मॉग करेगा तंग 

एनसीआर में अलग-अलग समय 04 से 08 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि में सुबह-शाम स्मॉग रहेगा, जिससे खासकर सांस की बीमारी और बुजुर्ग लोगों को सलाह है कि वह सैर करने से परहेज करें और घर में ही हल्का व्यायाम कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यूपी में कोहरा तो हिमाचल प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अलग-अलग जिलों में सुबह और रात को कोहरे की चादर देखने मिलेगी। हालांकि, यहां दिन में हल्की धूप रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। इसी तरह मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Venus Transit: इन 3 राशियों को धन, वैभव और सुख का वरदान, शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन!

First published on: Nov 29, 2024 08:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola