Venus Transit: इन 3 राशियों को धन, वैभव और सुख का वरदान, शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन!

Shukra Gochar: धन, वैभव और सुख के दाता ग्रह शुक्र ने 29 नवंबर, 2024 से अपनी चाल बदल ली है। वे पूर्वाषाढ़ा से नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं, जिसके शुभ असर से 3 राशियों के जातकों को अपार धन के साथ पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-uttarashadha-nakshatra

Shukra Gochar: ग्रह शुक्र के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर काफी गहरा असर होता है। शुक्र ग्रह ने शुक्रवार 29 नवंबर, 2024 को दोपहर बाद 3 बजकर 37 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। वे पूर्वाषाढ़ा से नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से 21वां नक्षत्र है। यह बेहद शुभ नक्षत्रों में से एक है, जिसके स्वामी सूर्य हैं।

विज्ञापन

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

शुक्र सौभाग्य, समृद्धि, धन, वैभव, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख, भोग विलास आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। उनके नक्षत्र परिवर्तन से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर व्यक्तिगत संबंधों, प्रेम, विवाह, व्यापार, साझेदारी, धन की आमद और आर्थिक स्थिति को खास तौर पर प्रभावित करेगा। इस नक्षत्र गोचर असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन शुक्र कृपया से 3 राशियों को धन, वैभव और सुख का वरदान मिलेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर के दौरान तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अधिक सकारात्मक रहेंगे। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखेंगे। आपके बॉस से आपके संबंध मजबूत होंगे, आपको उनकी तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है, बढ़िया रिटर्न मिलेगा। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। बिक्री में वृद्धि होने से लाभ बढ़ेगा।

विज्ञापन

अटके हुए पैसों की प्राप्ति होगी। संबंधों में यदि कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह दूर होगा। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और नए लोग आपके जीवन में आएंगे। रोमांस में वृद्धि होगी और आप अपने साथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक महसूस करेंगे। आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिल सकते हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपका सहयोग बढ़ेगा। पर्याप्त आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आपके व्यापार में विस्तार होगा और आपकी आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

इस गोचर के दौरान, जो काम रुके हुए थे या जिनमें बाधाएं आ रही थीं, उनमें गति आएगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह में वृद्धि होगी। आपको हर तरफ से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। विवाह योग बन सकते हैं। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि

शुक्र के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर के दौरान धनु राशि के जातक अधिक उत्साहित और जोश से भरपूर रहेंगे। आप नए अनुभव लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। आपकी यात्राएं सुखद रहेंगी।
जॉब, बॉस, कलीग: नौकरी में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। कुछ ही दिनों में आप अच्छा-खासा धन अर्जित कर लेंगे। आपकी इनकम में वृद्धि होने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। जो लोग कर्ज में डूबे हुए हैं, उन्हें कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। रिलेशनशिप में आपसी समझ बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे। मित्रों और परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। तनाव और चिंता में कमी आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ