---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, आज इन 18 राज्यों में जमकर होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर महीना आधा से ज्यादा बीत चुका है और देश में अब जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है। कई राज्यों में तो ठंड का अहसास होना भी शुरू हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज को देख कर लग रहा है कि इस बार सर्दी का मौसम लंबा चलने वाला […]

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर महीना आधा से ज्यादा बीत चुका है और देश में अब जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है। कई राज्यों में तो ठंड का अहसास होना भी शुरू हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज को देख कर लग रहा है कि इस बार सर्दी का मौसम लंबा चलने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो चुका है। जिसके कारण आन वाले दिनों में तापमान और गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही देश में इस साल ठंड जल्द दस्तक देगी।

अभी पढ़ें  Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

---विज्ञापन---

मौसम विभाग (IMD) के मुताबाकि हिमालय पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह से गंगा के मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने की संभावना है। इसके प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट होगी लेकिन, दिन में तेज धूप खिलेगी। इस बीच अभी भी देश के कई राज्यों में बारिश का साया है।

दक्षिणी-पश्चिनमी मानसून अब लौटने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में में एक नया चक्रवातीय दबाव के केंद्र बन रहा है। वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश होने आसार हैं।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के मुताबिक इन परिस्थितियो में अगले हफ्ते झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप, कोंकण, कर्नाटक, गोवा, केरल, लक्षद्वीप महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने आज उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब हल्की बारिश का अनुमान जताया है। एमआईडी के मुताबिक आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Aaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट पूर्वानुमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक दक्षिण केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी वर्षा हो सकती है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 17, 2022 06:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola