Aaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट पूर्वानुमान
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Mausam: पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश हो रही है और आसान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। मौसम विभाग (IMD)ने आज भी कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, अमरावती, ओडिशा, बंगाल, कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।
इतना ही नहीं, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दौरान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिणी-पश्चिनमी मानसून के लौटने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक वापसी कर लेगी। इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में में एक नया चक्रवातीय दबाव के केंद्र बन रहा है। उधर अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बन रहा है। इन दोनों स्थितियों के कारण अगले हफ्ते देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है।
IMD के मुताबिक अगले हफ्ते झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप के अलावा कोंकण, कर्नाटक, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक के कई जिलों और केरल, लक्षद्वीप में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा और पंजाब में 18 अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तटीय ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। साथ ही आंतरिक ओडिशा, विदर्भ के हिस्से, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, असम के हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर, उत्तरी छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: