Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों पर अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की ये भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। रात में जहां लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं सुबह-सुबह कोहरे भी दिखने लगा है जो बताने के लिए काफी है बस अब ठंड आने ही वाला है। इस बीच हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Nov 11, 2022 11:41
Weather Update
Weather Update

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। रात में जहां लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं सुबह-सुबह कोहरे भी दिखने लगा है जो बताने के लिए काफी है बस अब ठंड आने ही वाला है।

इस बीच हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। दक्षिण के राज्यों में भी पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। वहीं उत्तर और मध्य भारत में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में धुंध की मोटी परत; प्रदूषण फिर बढ़ा, हवा की क्वालिटी बेहद खराब

इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फाबारी और बारिश के कारण मौसम का तापमान धीरे-धीरे गिरकर शून्य से भी नीचे पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

पहाड़ी राज्यों में पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण कई इलाकों में जहां तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है, वहीं सड़कों पर बर्फ के जमा होने से सड़कें बद हो गई हैं और यातायात बाधित हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार गिर रहे पारे का असर अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। अगले एक से दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी ने अगले दो दिनों में तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वी और पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात संभव है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात हो सकता है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप में बारिश हो सकती है।

अभी पढ़ें Delhi Air Quality: हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से दिल्ली में छाई धुंध की परत, एयरपोर्ट पर कम हुई विजिबिलिटी

वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही शुष्क और ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं की शुरुआत के आज से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरवाट दर्ज की जा सकती है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 11, 2022 06:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.