Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में धुंध की मोटी परत; प्रदूषण फिर बढ़ा, हवा की क्वालिटी बेहद खराब

pollutaion
विज्ञापन

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी दो दिन ‘खराब’ रहने के बाद शुक्रवार सुबह 303 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में फिर से आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में वायु प्रदूषण के स्तर में कमी के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कहा कि वह आज स्थिति की समीक्षा करेगा। वहीं, आज सुबह दिल्ली एनसीआर में धुंध की मोटी परत छाई रही।

SAFAR के आंकड़ों के अनुसार, AQI वर्तमान में धीरपुर में 280, IGI एयरपोर्ट (T3) में 303, दिल्ली विश्वविद्यालय में 337, नोएडा में 329 और गुरुग्राम में 239 है। 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1590919154668023810

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत के बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कम दृश्यता के कारण एक एडवाइजरी जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है, “दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। सभी उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।”

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने पर केंद्र का वायु गुणवत्ता पैनल कॉल कर सकता है।

विज्ञापन

GRAP के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर सभी निर्माण और विध्वंस कार्य प्रतिबंधित हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में हवा की गुणवत्ता गंभीर होने पर प्रतिबंध लगाए गए थे। GRAP के चरण 3 के तहत BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहन दिल्ली में सड़कों से दूर रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ