बिजली चेकिंग के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, पढ़ ले ये खबर वरना लग सकता है चूना

Electricity fraud : बिजली मीटर के नाम पर हो रहे फ्रॉड को लेकर पुलिस ने लोगों को आगाह किया है। एक गलती की वजह से धोखाधड़ी करने वाले लोगों को चूना लगा रहे हैं।

Electricty miter scam

Electricity fraud : आज के समय में लोगों के लिए डिजिटल फ्रॉड एक बड़ी समस्या है। सरकार डिजिटल फ्रॉड से बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है लेकिन फ्रॉड करने वाले नए नए रास्ते खोज लेते हैं और लोगों को चूना लगाते हैं। अब बिजली कनेक्शन चेक करने के नाम पर भयंकर फ्रॉड हो रहा है। अगर आपने लापरवाही की तो फ्रॉड करने वाले आपको ठग सकते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी लोगों को बिजली कनेक्शन चेक करने के नाम पर फ्रॉड करने वालों से सावधान रहने के लिए कह रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी कह रहा है कि आजकल बिजली चेक करने के लिए कुछ लोग घर आते हैं और फिर आपको अपने जाल में फंसाते हैं।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी के अनुसार, कुछ लोग घर आएंगे और बिजली मीटर चेक करेंगे। इसके बाद कहेंगे, ‘आपका बिल इतना कम क्यों आ रहा है? शायद तुम लोगों ने कुछ गड़बड़ी की है। हम अब पुलिस को बुला रहे हैं और आप पर 420 का मुकदमा दर्ज करवाते हैं।’ इतना सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है।

विज्ञापन

पुलिस केस की बात सुनते ही लोग डर और सहम जाते हैं और उन्हें पैसे की पेशकश कर देते हैं। ठग इसी क्षण का इतंजार कर रहे होते हैं और फिर वह मन मुताबिक पैसे की डिमांड करते हैं। अच्छी-खासी रकम लेने के बाद वह फरार हो जाते हैं। पुलिस कर्मी ने वीडियो में इससे बचने का तरीका भी बताया है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने कहा कि अगर ऐसे लोग आपके घर आते हैं तो सबसे पहले आप अपने पड़ोसियों को बुलाइए और पुलिस को इसकी सूचना दें। इस तरह आप इस फ्रॉड से बच सकते हैं। फ्रॉड करने वालों से सावधान और सतर्क रहें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ