ये इंडिया है भाई! चलते पंखों को जीभ से रोकते शख्स का वीडियो वायरल, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Viral Video : तेलंगाना के क्रांति कुमार पनीकेरा ने एक विचित्र कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर क्रांति कुमार पनीकेरा का वीडियो शेयर किया है।

Viral Video (31)

Viral Video : भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोग हैं कि जिनकी कलाकारी देखकर दुनिया हैरान हो जाती है। अब नए प्रतिभावान को ही देख लीजिए, भाई ने अपनी जीभ से ऐसा कारनामा किया कि उसके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस शख्स को लोग ड्रिल मैन के रूप में भी जानते हैं।

तेलंगाना के क्रांति कुमार पनीकेरा ने एक विचित्र कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। पनीकेरा ने एक मिनट में अपनी जीभ से 57 बिजली के पंखे बंद कर दिए। पनीकेरा सूर्यपेट के निवासी हैं और अपने अजीब स्टंट के लिए खूब प्रसिद्ध हैं।

वह सिर्फ जीभ से पंखे ही नहीं बंद करते बल्कि जैसे अपनी नाक में ड्रिल डाल लेते हैं और जीभ के अलावा अपनी उंगलियों से भी पंखा बंद कर देते हैं। वह कई लोकप्रिय रियलिटी शो में दिखाई दे चुके हैं और चार बार गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में वह एक बार फिर चर्चा में आ गए जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर पनीकेरा का वीडियो शेयर किया।


वीडियो शेयर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से लिखा गया कि क्रांति कुमार पनीकेरा ड्रिलमैन द्वारा एक मिनट जीभ का उपयोग करके 57 इलेक्ट्रिक पंखे के ब्लेड को रोककर बंद कर दिए गए। वीडियो में पनीकेरा को अपनी जीभ का उपयोग करके चल रहे पंखे को रोकते दिखाया गया है।

पनीकेरा ने भी इस वीडियो खुशी जताई और लिखा कि मैं एक छोटे से गांव से आया हूं, जहां बड़े सपने देखना हमारे लिए बहुत बड़ा लगता है। आज चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हासिल करना अविश्वसनीय लगता है। मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त करने के लिए वास्तव में सम्मानित और आभारी हूं। यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इन वर्षों में मेरे द्वारा की गई कड़ी मेहनत और समर्पण का भी प्रमाण है। इस वीडियो को 6 करोड़ लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ