Viral Video of passenger slapping IndiGo pilot in plane airport terminal: फ्लाइट में देरी होने पर यात्रियों की नाराजगी स्वाभाविक है लेकिन एक यात्री ने तो इसे लेकर पायलट को थप्पड़ तक मार दिया। इंडिगो इसे लेकर अब यात्री को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने की तैयारी में है। प्लेन का कैप्टन जब देरी का ऐलान कर रहा था तब यात्री ने उसपर हमला कर दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जीडीसीए ने भी एसओपी जारी कर दी है। वहीं इस वजह से यात्री की हवाई यात्रा पर रोक लगाई जा सकती है। हमला करने वाले शख्स का नाम साहिल था और वह फ्लाइट से गोवा जा रहा था।
अब सवाल है कि जब विमान लेट हो रहा है तो इतनी देर तक यात्रियों को अंदर बैठाए रखने की क्या जरूरत होती है। इतनी कम जगह में यात्रियों को बैठाने से अच्छा है कि उतनी देर तक के लिए उतरने दिया जाए और फिर जब विमान के जाने का समय आए तो बैठा लिया जाए। कई बार तो यात्री 8-9 घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहते हैं। फ्लाइट के उड़ान नहीं भरने पर भी यात्रियों को नहीं उतारने की पहली वजह यह है कि उड़ान भरने के लिए एयरलाइंस के बीच की प्रतिस्पर्धा है।
ये भी पढ़ें-आज से शादियां शुरू, जान लें ‘दूल्हे राजा’ की नोटों की माला पर RBI के ये नियम
क्या है नहीं उतारने की वजह
कई विमान लाइन में खड़े रहते हैं। एकबार विमान का दरवाजा बंद हो जाने पर क्यू नंबर मिलता है। एक एक करके फ्लाइट्स टेक ऑफ करती हैं। नियम के मुताबिक अगर आप अपनी जगह से हट गए तो फिर से पीछे क्यू में खड़े विमानों के बाद उड़ान भरनी पड़ेगी। इसमें और भी देरी हो सकती है। कई बार नियमों में बदलाव करने की बात की जाती है। साथ ही एयरपोर्ट की कम क्षमता भी इसकी वजह है क्योंकि विमानों की संख्या ज्यादा होने से प्रेशर ज्यादा रहता है। हवाई अड्डे पर जगह कम होने की वजह से सभी यात्रियों को उतारकर वहां बैठाना मुश्किल होता है।
ये भी पढ़ें-बर्फ ही नहीं अब पानी को भी तरस जाएगा कश्मीर, टेंशन में मौसम विभाग
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines