---विज्ञापन---

देश angle-right

मुंबई टू गुवाहाटी इंडिगो की फ्लाइट की बांगलादेश में Emergency Landing, क्यों देश से बाहर लैंड हुआ जहाज?

IndiGo Flight Emergency Landing: आज सुबह इंडिगो फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। कांग्रेस नेता ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी, लेकिन ऐसा क्यों हुआ, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Emergency Landing Of Indigo Flight: Emergency Landing Of Indigo Flight: आज सुबह मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग भी देश से बाहर बांग्लादेश में हुई। ढाका एयरपोर्ट अधिकारियों को जैसे ही इंडियन प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में लैंडिंग कराई गई। इसके बाद जांच में पता चला कि घने कोहरे के कारण जहाज गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ था, इसलिए फ्लाइट को असम से 400 किलोमीटर दूर ढाका डायवर्ट कर दिया। प्लेन और सभी पैसेंजर्स सुरक्षित हैं।

 

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता ने ट्वीट करके बताया

मामले की जानकारी मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके दी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। वे इंफाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में अचानक फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। पूछताछ करने पर फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से पता चला कि मौसम काफी खराब है। घना कोहरा छाया हुआ है, इसलिए क्रू मेंबर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। कंपनी और एयरपोर्ट अधिकारियों से बात करने उन्होंने फ्लाइट डायवर्ट करा ली।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

किसी पैसेंजर के पास बांग्लादेश का पासपोर्ट नहीं

मामले में एक दिलचस्प बात यह है कि IndiGo6E की फ्लाइट 6E 5319 इमरजेंसी के कारण दूसरे देश में लैंड कराना पड़ा, ऐसे में सभी पैसेंजर्स बिना पासपोर्ट के दूसरे देश में पहुंच गए। यही वजह है कि उन्हें प्लेन से उतारा नहीं गया है, बल्कि मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। प्लेन में ही उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अगस्त 2023 में भी इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, क्योंकि सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए फ्लाइट को नागपुर में लैंड कराना पड़ा।

यात्री की हो गई थी मौत

फ्लाइट मुंबई से रांची जा रही थी कि 62 वर्षीय डी तिवारी की तबीयत खराब हो गई। इसलिए नागपुर के बाबा साहेब इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जहाज की लैंडिंग कराई गई। मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

First published on: Jan 13, 2024 09:12 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola