बर्फ ही नहीं अब पानी को भी तरस जाएगा कश्मीर, टेंशन में मौसम विभाग   

Kashmir Snowfall latest Update: पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला समेत राजनीतिक लोग और सेलिब्रिटी कश्मीर में बर्फ की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

No snowfall in kashmir

गुलमर्ग में इस बार जनवरी में बर्फबारी नहीं हुई।

Kashmir Snowfall latest Update: जनवरी में कभी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फ की चादर पसरी रहती थी। यहां बड़ी संख्या में सैलानियों का तांता लगा रहता था। बच्चे तो क्या बूढ़े सभी बर्फ से खेलते और फोटो खिंचवाते नजर आते थे। लेकिन अब वह दिन लद गए। वजह इस कार गुलमर्ग में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। कभी स्कीइंग करने वाले लोगों से गुलजार मैदान बेरंग पड़े हैं।

विज्ञापन

लोग दे रहे सोशल मीडिया पर रिएक्शन 

बर्फ नहीं पड़ने से यहां टूरिस्टों की संख्या न के बराबर है, जिससे होटल संचलकों और स्थानीय कारोबारी परेशान हैं। उधर, बर्फ नहीं पड़ने पर हर साल होने वाले Khelo India Winter Games के होने पर भी इस बार संशय हो रहा है। पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला समेत राजनीतिक और सेलिब्रिटी कश्मीर में बर्फ की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर रहे हैं। उमर अब्‍दुल्‍ला ने साल 2022 और 2023 को 6 जनवरी की अपनी दो अलग-अलग फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा की इस बार बर्फ नहीं है, ऐसा पहले तो कभी नहीं हुआ। उनका कहना था कि गर्मियों में इसका बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन

बर्फ नहीं पड़ने से गर्मियों में नदियों में पर्याप्त पानी नहीं होगा

उधर, मौसम विभाग के अधिकारयों ने भी इस बार अभी तक बर्फ नहीं पड़ने पर चिंता जाहिर की है। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर मुख्तार अहमद ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि अगर बर्फ नहीं पड़ी तो आने वाली गर्मियों में हालत खराब होने वाले हैं। दरअसल बर्फ नहीं पड़ने से नदियों में पर्याप्त पानी नहीं होगा, जिससे पानी की किल्लत होगी।

विज्ञापन

जनवरी के अंत में ऊंची पहाड़ियों पर मामूली बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंत तक कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी की कोई संभावना नहीं बन रही है। इस बीच 25 जनवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनेगा। जिसमें केवल ऊंचे पहाड़ों में मामूली बर्फबारी होने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले 10 नवंबर 2023 को गुलमर्ग में मामूली बर्फबारी हुई थी। दिसंबर के अंत और जनवरी में यहां होटल टूरिस्टों से गुलजार रहते थे। लेकिन इस बार रिसॉर्ट खाली पड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ