दिल दहलाने वाली Video...एंबुलेंस ड्राइवर का आने से इनकार, खाट पर बांधकर ले गए अस्पताल, रास्ते में मौत

West Bengal Malda Video Viral: एंबुलेंस ड्राइवर ने आने से इनकार किया तो खाट पर बीमार महिला को बांधकर कंधों पर अस्पताल ले गए, लेकिर रास्ते में उसकी मौत हो गई।

West Bengal Malda Photo Viral

West Bengal Malda Photo Viral

West Bengal Malda Woman Dies In the Way Of Hospital: पश्चिम बंगाल के मालदा से दिल दहलाने वाली वीडियो सामने आई है। महिला की तबीतय बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन ड्राइवर ने सड़क खराब होने के कारण आने से इनकार कर दिया। हालत बिगड़ती देख महिला के परिजनों ने ही उसे अस्पतपाल पहुंचाने की कोशिश की। कोई वाहन नहीं होने के कारण वे महिला को खाट पर लिटाकर रस्सियों से बांधकर कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा ने भी ट्ववीट करके सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई दिन से बीमार चल रही थी महिला

मीडिया रिपोर्ट़्स के अनुसार, मालदा के बामनगोला थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-महेशपुर ग्राम पंचायत के मालडांगा गांव में रहने वाली ममनी राय (26 वर्षीय) पिछले कई दिन से बीमार थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस से संपर्क किया, लेकिन सड़क खराब होने की बात कहते हुए ड्राइवर ने आने से इनकार कर दिया। प्राइवेट वाहन चालक ने भी आने से मना किया तो परेशान परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए ममनी को एक खाट पर रस्सी से बांधा और लकड़ी के सहारे कंधे पर लादकर उसे अस्पातल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य में हुई यह पहली घटना नहीं है। प्रदेश की सभी सड़कों का बुरा हाल है। लोग मर रहे हैं। ममता की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।

विज्ञापन

गठरी बांध ले जानी पड़ी थी लाश

बता दें कि अक्टूबर 2023 में भी एक मार्मिक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। अंतिम संस्कार के लिए परिवार के पास पैसा नही था। मजबूर महिला को पिता और और पति को कंधे पर लटकाकर शव श्मशाम घाट तक ले जाना पड़ा। दोनों ने बांस में चादर बांधी और उसी में शव रखकर अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान की ओर चल दिए। शव को इस तरह गठरी में बांधकर ले जाने की तस्वीर सामने आते ही सरकार, प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय झूंसी थाने की पुलिस पीड़ित परिवार की मदद के लिए आई। श्मशान घाट तक शव को ले जाने के लिए साधन उपलब्ध कराया। महिला की मौत भी बीमारी के कारण हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ